फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को बांग्लादेश ने दिया झटका, CHEC को सड़क निर्माण करने से रोका

Wed, 24 Jan 2018 01:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sheikh Hasina
विज्ञापन

बांग्लादेश ने चीन द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। यह सड़क निर्माण प्रोजेक्ट चीन की एक बड़ी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। कंपनी ढाका सिलहेट हाईवे बना रही थी। बांग्लादेश सरकार ने चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड(CHEC) को ब्लैकलिस्ट कर दिया है क्योंकि उसने सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की। 

विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार भविष्य में भी चीनी कंपनी को यह अधिकार नहीं देगी कि वह बांग्लादेश में किसी भी निर्माण प्रोजेक्ट में हिस्सा ले। बांग्लादेश के वित्त मंत्री अमा मुहिथ ने द डेली स्टार से इंटरव्यू के दौरान ये बात कही। 

आपको बता दें कि चीनी कंपनी के पास पहले भी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रहे हैं। पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट और श्रीलंका का हनबटोटा पोर्ट भी इसी चीनी कंपनी के प्रोजेक्ट थे। वित्त मंत्री अमा मुहिथ ने बताया कि चीनी कंपनी सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दे रही थी। मंत्री ने बताया कि करीब 5 मिलियन टका(60 हजार डॉलर) रिश्वत के तौर पर ऑफर किये थे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अक्टूबर 2016 में बांग्लादेश का दौरा किया था। उन्होंने 26 परियोजनाओं के लिए 21.5 अरब डॉलर का उधार दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें