2 लाख से ज्यादा मलेशियाई आर्गन डोनर्स की निजी जानकारियां लीक होने का मामला सामने आया है। लोकल टेक पोर्टल ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मलेशिया में पिछले तीन महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इतनी बड़ी मात्रा में डाटा लीक हुआ हो।
नवंबर में मलेशिया ने कहा था कि इस बात के आरोपों की जांच की जा रही थी कि ऑनलाइन 46 मिलियन मोबाइल फोन सब्सक्राइबर की निजी जानकारियों को बेचा जा रहा है। जोकि एशिया में सबसे बड़ा डाटा लीक का मामला है।
लोयाटडॉटनेट ने मंगलवार को बताया कि सितंबर 2016 में 2 लाख 20 हजार आर्गन डोनर्स से जुड़ी जानकारियां लीक हुई थीं। लेकिन इससे जुड़े सूत्र की जानकारी नहीं मिल पायी थी। लीक हुए डाटा में डोनर का नाम, परिचय पत्र का नंबर, नागरिकता, पता और फोन नंबर से जुड़ी जानकारियां थीं।
डाटा में सभी डोनर्स के नॉमिनेटेड सद्स्यों के भी नाम थे। डाटा लीक से जुड़े मामले में कुल 4 लाख 40 हजार लोग शामिल थे। रिपोर्टस के मुताबिक यह डाटा केंद्रीय डाटाबेस से लीक हुआ था। मलेशिया की इंटरनेट रेगुलेटर MCMC ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कोई कमेंट नहीं दिया है हालांकि इस मामले में वह पुलिस की मदद कर रही हैं। डाटा लीक होने की वजह से अपराधियों को फर्जी पहचान बनाने में मदद मिल सकती है, यह चिंता की बात है।