फेडरेशन ऑफ नेपाल केबल टेलीविजन एसोसिएशन ने 42 भारतीय चैनलों को बैन कर दिया है। हाल ही में नेपाल ने नया संविधान स्वीकार किया है। लेकिन तराई के मधेसी और थारू लोगों का आरोप है कि इस संविधान में उनके अधिकारों की अनदेखी हुई है।
इसके बाद से भारत और नेपाल के बीच भी कूटनीतिक स्तर पर तनाव बना हुआ है। और तो और नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि भारत नेपाल की अघोषित आर्थिक नाकेबंदी कर रहा है।
भारत की भूमिका को लेकर नेपाल में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हाल में अलग हुए धडे ने नेपाल में भारतीय फिल्मों और टेलीवीजन कंपनियों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।