फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एयरलाइनों पर मुस्लिम युवाओं को सफर न करने दें'

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के एक सांसद ने कहा है कि नौजवान मुसलमानों को पश्चिमी देशों के एयरलाइंस पर उड़ान भरने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की फर्स्ट पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले रिचर्ड प्रॉस्सर ने एक पत्रिका के कॉलम में यह टिप्पणी की है। आलोचकों ने रिचर्ड की टिप्पणी को रंगभेदी बताते हुए उनकी खिल्ली उड़ाई है।

रिचर्ड प्रॉस्सर ने कहा है कि न्यूजीलैंड को आधुनिक विमानन सुरक्षा के सामने मौजूद खतरों की पहचान करनी चाहिए।

उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि मुसलमान या इस्लामी देशों से आने वाले 19 से 35 साल की आयु वर्ग के पुरुषों को वेस्टर्न एयरलाइंस से यात्रा करने पर रोक लगाई जानी चाहिए। रिचर्ड ने कहा कि विविधता और बहुसंस्कृतिवाद जुड़वां बुराईयां हैं।
विज्ञापन


टिप्पणी की आलोचना
रिचर्ड की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा कि रिचर्ड की बातें निंदनीय और मसखरे जैसी है। लेबर पार्टी के सांसद केल्विन डेविस ने भी टिप्पणी की आलोचना की है।
विज्ञापन


केल्विन ने सवालिया लहजे में कहा कि अगर रिचर्ड प्रोस्सर सभी चरमपंथियों की हवाई यात्रा पर रोक लगवाने में कामयाब हो जाते हैं तो वे खुद कैसे सफर करेंगे?

वहीं न्यूजीलैंड की फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स ने कहा है कि रिचर्ड ने जो लिखा है, उसमें सच्चाई का अंश है। लेकिन विसंट्न ने जोर देकर ये भी कहा कि अपने कॉलम में रिचर्ड इस बात को समझने में नाकाम रहे हैं कि ज्यादातर मुसलमान अमनपसंद हैं और कानून का पालन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें