फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लापता विमान के ब्लैक बॉक्स से मिले सिग्नल'

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान संख्या एमएच 370 को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी लापता विमान की खोज में जुटी टीम के हवाले से दावा किया कि मिल रहे सिग्नल लापता विमान के ब्लैक बॉक्स से ही आ रहे हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा है कि मलेशिया के लापता विमान की तलाश में जुटी टीम इस मुद्दे पर आश्वस्त है। एबट ने बीजिंग में कहा कि तलाश में जुटी टीमों ने खोज क्षेत्र के दायरे को छोटा कर दिया है।

'ब्लैक बॉक्स के मिले सिग्नल'

अधिकारियों के मुताबिक़ ऑस्ट्रेलिया के एक पोत ने चार बार लापता विमान के सिग्नल प्राप्त किए, जो फ़्लाइट रिकॉर्डर से मिलने वाले सिग्नल की तरह थे।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के एक विमान को गुरुवार को एक ऐसा सिग्नल मिला जिसका लापता विमान से संबंध होने की संभावना नहीं है।

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा कि खोज टीमों को सिग्नल से मिलने वाली अधिकाधिक सूचना की ज़रूरत है, इससे पहले कि ब्लैक बॉक्स की बैटरियां काम करना बंद कर दें।
विज्ञापन

जांच टीम ने तेज की तलाश

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, "खोज का दायरा अब बहुत सीमित हो गया है क्योंकि अब हमारे पास कई सूचनाएं हैं। लेकिन अब हम ऐसी स्थिति में पहुंच रहे हैं जहां ब्लैक बॉक्स से आ रहे सिग्नल कमज़ोर पड़ रहे हैं।"

मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 का विमान आठ मार्च को बीजिंग से कुआलालंपुर जाते समय लापता हो गया था।

मलेशिया के प्रधानमंत्री के मुताबिक़ यह विमान दक्षिणी हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान की खोज में कई देशों के विमान और जहाज़ जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें