ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आज बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह से करीबी रखने के कारण पूर्व में दोहरी नागरिकता प्राप्त पांच नागिरकों से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छीन ली गई है। गृहमंत्री पीटर डुटोन ने बताया कि 2015 में कानून बदलने के बाद से अब तक छह लोगों ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता खो दी है। यह कानून ऑस्ट्रेलिया से निष्ठा रखने के उलट कोई भी काम करने वाले दोहरी नागरिकता प्राप्त लोगों से नागरिकता का अधिकार वापस लेने का प्रावधान करता है।