फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ का कहर जारी, फंसे हुए 600 लोगों में 200 भारतीय भी शामिल

Mon, 14 Aug 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
देश ही नहीं पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि नेपाल में बाढ़ इस कदर आई है कि वहां सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। हैरानी की बात है कि नेपाल के चर्चित टूरिस्ट इलाके चितवन में करीब 600 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें करीब 200 भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत

बता दें कि की नेपाल में 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है और भूस्खलन की वजह से करीब 49 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लापता हैं।

नदियों लगातार खतरे के निशान से ऊपर है, इसलिए सुरक्षाबल और सरकारी अधिकारी राहत व बचाव कार्य में लगातार लगे हुए हैं। इस बीच नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने बाढ़ से उठे हालातों पर दुख जाहिर किया और पीड़ितों को राहत दिए जाने का ऐलान किया। नेपाल के गृहमंत्रालय ने मरने वालों की संख्या 13 है, जबिक 17 लापता है।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के सीमांचल में बाढ़ के हालात गंभीर, नीतीश ने पीएम मोदी से की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें