भारतीय मूल के कनाडाई सांसद और जस्टिन त्रिदेयू की रूलिंग लिबरल पार्टी के सदस्य पर एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दर्शन कांग 2015 में पहली बार फेडरल चुनावों में जीतकर आये थे। वो अलबर्टा में कालगेरी स्काईव्यू का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिस कर्मचारी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है वो उनके कालगेरी स्थित ऑफिस में काम करता है।
पढ़ें: NRI महिला की दर्दनाक आपबीती, बोली- मेरा बॉस रेप करने के लिए मेरे पीछे ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचा
मुख्य सरकार के ऑफिस ने इस बात की पुष्टि की, मानव संसाधन ऑफिस के चीफ पाइरी परेंट घटना की जांच कर रहे थे। स्टाफ चीफ ने कहा कि हम घटना को लेकर जागरुक हैं और हमने हाउस ऑफ कॉमन्स की प्रक्रिया के मुताबिक उन्हें मुख्य मानव संसाधन अधिकारी को भेजा है।
पढ़ें: छात्राओं से राखी बंधवाने के बाद सीआरपीएफ जवान बने वहशी, बाथरुम में घुसकर की गंदी हरकत
कई कनाडाई आउटलेट्स ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर रहा था और चीफ व्हाइप्स के कार्यालय से पूछताछ करने का निर्देश दे रहा था। कांग के ऑफिस को भेजे गए ईमेल पर भी उनकी तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है। आपको बता दें कि 66 साल के कांग का जन्म भारत में हुआ था जो 1970 में कनाडा चले गए थे। वो 2 बार प्रोविंसियल असेंबली के लिए चुने गए थे जिसके बाद वो लिबरल पार्टी के उम्मीदवार बने।