फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के राजपरिवार में एक और शाही शादी

Wed, 10 Oct 2018 12:19 PM IST
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
Britain
विज्ञापन

 प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की भव्य शादी के पांच महीने बाद ब्रिटेन के शाही परिवार में एक और राजसी विवाह का अवसर आया है, लेकिन इस बार इसे देखने को लेकर कोई ज्यादा उत्साह नहीं है।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पौत्री शुक्रवार को विंडसर कैसल में जैक ब्रूक्सबैंक से ब्याह रचाएंगी।  ब्रिटेन में अभी तक मेगन की शादी का खुमार नहीं उतरा है। अमेरिकी अभिनेत्री मेगन ने मई महीने में विंडसर पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पौत्र हैरी से शादी की थी और ब्रिटेन तथा दुनियाभर के लोगों ने इसे देखा था।कुछ लोग 2011 में प्रिंस विलियम की केट से शादी को भी नहीं भूले हैं जिन्हें देखकर राजकुमारी डायना का चेहरा याद आता है।

विज्ञापन


शाही शादियों को हमेशा से गंभीरता से लेने वाले बीबीसी के इस बार भव्य विवाह समारोह का लाइव प्रसारण से इनकार करने की खबर आई है। बीबीसी को रेटिंग गिरने की आशंका है। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, ‘‘इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे कि हमने इससे इनकार किया है या नहीं किया।’’ एक छोटे व्यावसायिक चैनल आईटीवी ने सीधे प्रसारण के लिए हामी भरी है लेकिन ‘द टाइम्स’ की खबर के अनुसार यूजिनी के पिता प्रिंस एंड्रयू के पीछे पड़ने के बाद ऐसा किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें