फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के पत्रकार के बारे में अमेरिका को चाहिए जवाब : वॉशिंगटन पोस्ट

Mon, 08 Oct 2018 12:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jamal khashoggi
विज्ञापन
वॉशिंगटन पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिका को पत्रकार जमाल खाशोगी के लापता होने और कथित रूप से उनकी हत्या के बारे में सऊदी अरब से जवाब मांगना चाहिए। यही नहीं, अगर सहयोग नहीं मिलता है तो सऊदी अरब को इसकी सजा भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन



वॉशिंगटन पोस्ट के लिए काम करने वाले खाशोगी सऊदी के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक थे। वह मंगलवार को इस्तांबुल में वाणिज्य दूतावास में सऊदी अरब के अधिकारियों से मुलाकात के बाद लापता हो गए थे।


तुर्की की सरकार के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस का ऐसा मानना है कि पत्रकार की हत्या कर दी गई है। हालांकि रियाद इस दावे को खारिज करता है। वाशिंगटन पोस्ट के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘ खाशोगी के लापता होने के बारे में अमेरिका को तथ्यों को जानने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। ’’ 
विज्ञापन



इसमें कहा गया है, ‘‘ इसमें अगर शहजादे की ओर से पूरा सहयोग नहीं मिलता है तो कांग्रेस को पहला कदम उठाते हुए सऊदी अरब के साथ पूरा सैन्य सहयोग निलंबित कर देना चाहिए। ’’ 


अखबार में तुर्की से खाशोगी की कथित हत्या के बारे में अगर कोई सबूत है तो उसका खुलासा करने का आह्वान करते हुए कहा गया है कि जांच में कोई कसर न छोड़ी जाए। 


अखबार में रियाद से सऊदी अरब के उन 15 नागरिकों की मौजूदगी के बारे बताने के लिए भी कहा गया है जो इस्तांबुल गए थे और उस समय वाणिज्य दूतावास में ही थे जब खाशोगी वहां थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें