फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने ISIS के खिलाफ शुरू किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका का कहना है कि उसने इराक़ में सुन्नी चरमपंथियों पर हवाई हमले किए हैं। पेंटागन ने कहा कि उत्तरी इराक़ में अमेरिकी विमानों ने क़ुर्द पशमर्गा लड़ाकों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किए गए भारी हथियारों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


पेंटागन के मुताबिक दो एफए-18 विमानों ने पाँच सौ पाउंड वजनी लेज़र संचालित बमों से इरबिल के नज़दीक इस्लामी चरमपंथियों के भारी हथियारों को निशाना बनाया।
Trending Videos

ओबामा ने द‌िया हमले का आदेश

इस्लामी चरमपंथी इन हथियारों से क़ुर्द पशमर्गा लड़ाकों पर हमले कर रहे थे। अमेर‌िका का कहना है कि इरबिल में अमरीकी नागरिकों की रक्षा के लिए ये हमले किए गए हैं। अमेर‌िका केंद्रीय कमांड ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की अनुमति के बाद हमला करने का निर्णय लिया।

ओबामा ने कल कहा था, "यदि इस्लामी चरमपंथियों से अमरीकी नागरिकों या प्रतिष्ठानों को ख़तरा होगा तो अमेर‌िकी सेना उनके ख़िलाफ़ सीधी कार्रवाई करेगी।"
विज्ञापन

बड़े पर कब्जा कर चुका है आईएसआईएस

इस्लामिक स्टेट नाम का सुन्नी चरमपंथी गुट सीरिया और इराक़ के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर चुका है।

जून में इस गुट ने उत्तरी इराक़ के शहर मोसूल पर कब्ज़ा कर लिया था। इस हफ़्ते के शुरु में चरमपंथियों ने इराक़ के सबसे बड़े ईसाई शहर क़ाराकोश पर भी कब्ज़ा कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें