जगुआर नहीं पाया भाग, जवान ने मार दी गोली
- फोटो : Reuters
ओलंपिक टॉर्च सेरेमनी में शामिल जगुआर को बचकर भागना महंगा पड़ गया। ब्राजील में ओलंपिक टॉर्च सेरेमनी के दौरान जब इस जगुआर ने बचकर भागने की कोशिश की तो वहां मौजूद जवान ने उसे गोली मार के मौत के घात उतार दिया। यह बयान आर्मी की तरफ सेज जारी किया गया है।
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक यह जगुआर एक चिड़ियाघर का था जोकि ओलंपिक टॉर्च सेरेमनी के दौरान मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद था। जब जगुआर ने भागने की कोशिश की तो वहां मौजूद जवान ने अपनी पिस्टल से उसे गोली मार दी। सवाल इस पर उठ रहे हैं कि जगुआर को पकड़ने के लिए बेहोश क्यों नहीं किया गया।
रियो ओलंपिक की लोकल ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने इस को स्वीकार किया कि हमारी गलती थी कि हमने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत दी। जगुआर की मौत के बाद की तस्वीर इस बात को बयां करती है कि यह हमारे विश्वास और मूल्यों के खिलाफ हैं।
कमेटी ने कहा कि अब हम इस बात की गारंटी देते हैं कि इस तरह के कोई भी घटना रियो 2016 में अब नहीं होगी। आपको बताते चले कि ब्राजील की ओलपिंक टीम के मैस्कॉट में पीले रंग का जगुआर मुस्कुराते हुए दिख रहा है।