फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के खिलाफ नेवलनी के समर्थक स्ट्रीट लैंप पर चढ़े

Mon, 29 Jan 2018 04:59 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नेवलनी के समर्थक रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। पिछले साल दिसंबर में रूस के चुनाव आयोग ने नेवलनी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। फैसले से नाराज नेवलनी ने चुनाव के बहिष्कार का एलान किया था। 

विज्ञापन


रूस में 18 मार्च को चुनाव होने हैं। नेवलनी चाहते हैं कि लोग वोट ही डालने न जाएं, जिससे चुनाव प्रक्रिया ही सवालों में घिर जाए। रूस में पुतिन के नंबर वन विरोधी नेवलनी ही है। उन्होंने मौजूदा प्रधानमंत्री मेद्वदेव की अपार संपत्ति का खुलासा किया था। 

बहुत से रूसी युवाओं में नेवलनी बेहद लोकप्रिय हैं। अब उनकी अपील पर पुतिन विरोधी प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। लोग स्ट्रीट लैंप पर चढ़ अनोखे ढंग से उनका समर्थन और पुतिन का विरोध कर रहे हैं। कई शहरों में ऐसे नजारे देखने को मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें