हैदराबाद से लंदन पढ़ने के लिए गया भारतीय युवक पिछले तीन साल से लापता है। उसका परिवार सालों से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रमेश राप्राथी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए साल 2010 में लंदन की यूनिवर्सिटी वेल्स पहुंचा था।
हैदराबाद के करीमनगर का रहने वाला रमेश हैदाराबाद से एमबीए करने के लिए लंदन गया था। रमेश के परिजनों का कहना है कि आखिरी बार रमेश ने उनकी फोन पर बात हुई थी और वह उनसे पैसों की मांग कर रहा था। रमेश तीन भाईयो और दो बहनों का सबसे छोटा भाई था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रमेश को वेल्स यूनिवर्सिटी की तरफ लेटर आया था। उसका कोर्स 4 नंवबर 2009 को शुरू हुआ और दिसंबर 2011 में खत्म होना था। रमेश कोर्स पूरा करने के बाद भी घर नहीं लौटा और 2015 तक वो परिवार के संपर्क में बना हुआ था।
रमेश के पिता ने बताया कि 2015 से ही उसके फोन आने बंद हो गए। उन्होंने कई बार वहां की पुलिस से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन हालात अभी भी वैसे ही बने हुए हैं।