अमेरिका के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है अलास्का। यहां उपलब्ध कच्चे तेल का भंडार न सिर्फ सरकार की आय का जरिया है, बल्कि इसका लाभांश यहां के लोगों को भी हर साल हजारों रुपये के चेक के रूप में दिया जाता है।
तेल के इसी भंडार का परिणाम है कि राज्य के नागरिकों को कभी आय कर नहीं भरना पड़ता। लेकिन हालात बदल चुके हैं।
तेल का उत्पादन तो घटा ही है, उसके साथ इसकी कीमतों में भी कमी आने से अलास्का के सामने वित्तीय संकट खड़ा हो गया है।