फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवीय सहायता समूह के काफिले पर हवाई हमला, 12 वालंटियर की मौत

Wed, 21 Sep 2016 05:22 AM IST
एजेंसी/ अलेप्पो
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
सीरिया के अलेप्पो प्रांत में मानवीय मदद पहुंचाने जा रहे एक काफिले पर हवाई हमले किए गए। इसमें 12 रेड क्रीसेंट वालंटियरों की मौत हो गई। सीरियाई सेना की ओर से एक सप्ताह के संघर्ष विराम समाप्त होने की घोषणा करने के बाद यह हवाई हमला सामने आया है।
विज्ञापन


इस घटना से नाराज संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि सीरियाई लोगों की मदद करने वाले लोगों पर हमला करने को युद्ध अपराध माना जाएगा। यूएन ने बताया कि सोमवार को हवाई हमले में 31 वाहनों के काफिले में से 18 ट्रक नष्ट हो गए।

ये वाहन ओरम अल-कुब्रा टाउन में मानवीय सहायता पहुंचाने जा रहे थे, तभी इन पर हमला किया गया। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हवाई हमले में 12 रेड क्रेसेंट वालंटियर और चालकों की मौत हो गई है। संघर्ष विराम खत्म होने के बाद से अब तक इलाके में कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट नहीं कि हमला सीरियाई विमानों ने किया है या रूसी

- फोटो : reuters
यूएन सहायता प्रमुख स्टीफन ओब्रियन ने बताया कि अगर सहायता समूह को जानबूझ कर निशाना बनाया गया है, तो इसे युद्ध अपराध माना जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हवाई हमला सीरियाई विमानों ने किया है या रूसी।

यूएन और सीरियन अरब रेड क्रीसेंट के मानवीय मिशन ने संघर्ष विराम के दौरान अलेप्पो शहर मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की थी। हालांकि सोमवार रात को संघर्ष विराम समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद से अलेप्पो शहर में गोले और बम बरसाए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें