फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पाक को चेताया, भारत संग व्यापार में रोड़ा बने तो खैर नहीं

Sat, 10 Sep 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी - फोटो : getty images
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने पाकिस्‍तान को भारत संग व्‍यापार के मामले पर कड़ी चेतावनी दी है। अफगानिस्तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्‍तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्‍तान ने भारत से व्यापार को लेकर अफगानी व्यापारियों के लिए लाहौर स्थित वाघा बॉर्डर को नहीं खोला तो अफगानिस्तान भी पाकिस्‍तानी व्यापारियों के लिए ट्रैंजिट रूट बंद कर देगा।
विज्ञापन


अशरफ गनी ने अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान मामलों के लिए ब्रिटेन के विशेष दूत ऑवन जेनकिन्‍स से मुलाकात में ये बातें कहीं। द एक्‍सप्रेस ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति गनी ने कहा है कि अगर पाकिस्‍तान अफगान व्यापारियों को आयात और निर्यात के लिए वाघा बॉर्डर का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है तो अफगानिस्‍तान भी पाकिस्‍तान को उन ट्रैंजिट रूट्स का इस्‍तेमाल नहीं करने देगा। 

गौरतलब है कि पाकिस्तानी व्‍यापारी  ट्रैंजिट रूट्स का इस्तेमाल करते हुए सेंट्रल एशिया और अन्‍य देशों से व्यापार करते हैं।' 
विज्ञापन

पाक के कारण अफगान व्‍यापारियों को हुआ करोड़ो का घाटा

वाघ्‍ाा बॉर्डर - फोटो : ANI
खबर के मुताबिक, गनी ने कहा, 'अब अफगानिस्‍तान सिर्फ चारों तरफ से घिरा एक देश मात्र नहीं रह गया है क्‍योंकि आयात और निर्यात की खातिर हमारे पास कई ट्रैंजिट रूट्स हैं। पाकिस्‍तान ने हमेशा अपने रास्‍तों को हमारे व्‍यापार के लिए बंद किया है।

इस वजह से अफगानिस्तान के व्‍यापारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है।' अशरफ गनी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा है। हाल में ही तोरखम बॉर्डर के मसले पर दोनों देशों के बीच विवाद पैदा हुआ था।

अफगानिस्‍तान के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के रास्ते वाघा बॉर्डर पर स्थित भारतीय शहर अटारी से व्‍यापार की खातिर काबुल काफी लंबे वक्त से इस्‍लामाबाद से मांग करता रहा है। हालांकि, भारत के साथ उसके तनावपूर्ण रिश्तों के कारण पाकिस्तान इस तरह की मंजूरी देने से आनाकानी करता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें