फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: अल कायदा कमांडर को मारने का दावा

Thu, 27 Oct 2016 03:02 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमरीकी सेना की कार्रवाई में अफगानिस्तान के वरिष्ठ अल कायदा कमांडर मारे गए हैं। अमरीकी अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज से बातचीत में विश्वास जताया है कि सेना के ड्रोन मिसाईल हमलों में अल कायद कमांडर फारूक-अल-कहतानी मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार रविवार को कुनार प्रांत में किए गए ड्रोन हमलों में कहतानी के साथ उनके डिप्टी कमांडर भी मारे गए हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता अब्दुल गनी मोसामेन ने बताया है कि रविवार को हुए इस अभियान में कम से कम 15 चरमपंथी मारे गए हैं। जिसमें दो अरब और कई पाकिस्तानी तालिबान लड़ाके भी हैं।

इससे पहले फरवरी के महीने में अमरीका ने सऊदी अरब में जन्मे फारूक कहतानी पर यूरोप और अमरीका में हमले की योजना बनाने का आरोप लगाया था। कहतानी अमरीका के सबसे वांछित आतंकवादियो की सूची में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें