फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में आईएस आतंकी ने किया आत्मघाती हमला, 29 की मौत और 52 घायल

Thu, 22 Mar 2018 05:31 AM IST
एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
ISIS
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद के पास आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। इस विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 52 लोग घायल हो गए हैं। ये सभी लोग पारसी नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। आतंकी समूह आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए इस हमले में 29 लोग मारे गए और 52 लोग घायल हो गए हैं। वहीं जिहादी संगठनों की वेबसाइट पर नजर रखने वाली ‘साइट खुफिया समूह’ के अनुसार, ऑनलाइन बयान में आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उसने नवरोज का जश्न मनाने वाले शियाओं के समूह को निशाना बनाया। यह पारसी नया साल मनाने की एक परंपरा है। अल्पसंख्यक शिया धार्मिक स्थलों पर जाकर इसे मनाते हैं। सुन्नी आतंकी संगठन आईएस लगातार शिया समुदाय को अपना निशाना बनाता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

isis
काबुल के पुलिस प्रमुख जनरल दाउद अमीन ने कहा कि यह हमला काबुल यूनिवर्सिटी और एक सरकारी अस्पताल के सामने हुआ। वहीं कार्ते सखी मस्जिद घटनास्थल से एक किमी की दूरी पर था। दाउद ने बताया कि हमलावर सड़क पर लगे पुलिस चेकपॉइंट को पार करने में कामयाब हो गया और भीड़ में उसने विस्फोट से खुद को उड़ा दिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में चूक की जांच की जा रही है। यदि पाया जाता है कि किसी ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही की है तो उसे सख्त सजा दी जाएगी। बता दें कि हाल के हफ्तों में अफगान की राजधानी में हुआ यह पांचवां आत्मघाती हमला है।

2016 में मारे गए थे 18 लोग

इससे पहले साल अक्तूबर, 2016 में इसी मस्जिद पर आईएस आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। वहां लोग अशुरा मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे जो मुस्लिम समुदाय के लिए एक खास दिन होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें