साउथ कोरिया में दर्जनभर कंजर्वेटिव कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तस्वीर सीओल रेलवे स्टेशन पर जलाने की कोशिश की है। सोमवार को 150 से 200 कार्यकर्ताओं ने ब्लोटॉर्च के जरिए किम की तस्वीर जलाई मगर पुलिस ने अग्निशमक यंत्र के जरिए उसे आग बुझा दी। हालांकि किम की फोटो का निचला हिस्सा जल गया।
कार्यकर्ता रैली कर रहे थे तभी ह्योन सांग वुल जोकि मोरानबोंग गर्ल बैंड की अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में नॉर्थ कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल सीओल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यह मंडल पूर्वी शहर में अगले महीने होने वाले ओलंपिक गेम्स के स्थानों का निरीक्षण करके लौट रहा था। ह्योन के आने से दक्षिण कोरिया में मीडिया उन्माद शुरू हो गया क्योंकि उनके हर कदम पर कैमरों की नजर थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा।