फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमध्यसागर में 700 प्रवासियों के डूबकर मरने की आशंका

Mon, 30 May 2016 11:57 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पिछले तीन दिनों में भूमध्यसागर में नाव हादसों में 700 प्रवासियों के डूबकर मरने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी यूएनएचसीआर की प्रवक्ता कार्लोटा सैमी ने कहा कि पिछले हफ्ते बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रवासियों को यूरोप ले जा रहीं नावें डूब गईं।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते इटली की नौसेना ने एक नाव हादसे की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली थीं, इस हादसे में ज्यादातर प्रवासियों को बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि इनमें से 100 प्रवासी अब भी लापता हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए अफ्रीका से यूरोप आने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ गई है।

इटली का दावा है कि पिछले हफ्ते में 13 हजार प्रवासियों को बचाया गया है। कार्लोटा सैमी ने कहा, 'बुधवार को तस्करों की नाव पलटने से करीब 100 प्रवासी अब भी लापता हैं। लीबिया के साब्राथा तट से चली नाव गुरुवार सुबह पलट गई थी जिसमें सवार 550 प्रवासियों का अब तक कुछ पता नहीं है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'शुक्रवार को तीसरे हादसे में 135 लोगों को बचाया गया, 45 शव पानी से निकाले गए और कई लोग अब भी लापता हैं।' इस बीच, एमएसएफ सी ग्रुप का कहना है कि पिछले हफ्ते नाव पलटने और डूबने से जुड़ी घटनाओं में मरने वाले प्रवासियों की संख्या 900 तक पहुँच सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें