फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे अफगानिस्तान,'सलमा बांध' का करेंगे उद्घाटन

Mon, 30 May 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला.नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी 6 महीने के अंदर दूसरी बार अफ्गानिस्तान  जा रहे हैं - फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में कतर और यूएस के दौरे पर जाएंगे । अपनी यात्रा की शुरुआत मोदी अफगानिस्तान से करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी कतर जाते समय उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान में रुक कर सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 महीने के अंदर दूसरी बार अफ्गानिस्तान  जा रहे हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में मोदी जिस सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे वे भारत की सहायता से बनवाया गया है। भारत की मदद से बनाए गए सलमा बांध से अफगानिस्तान में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। भारत की सहायता से अफगानिस्तान में चल रही परियोजनाओं को तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठन लगातार निशाना बनाते रहे हैं।

सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री की अफगानिस्तान यात्रा की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। हालांकि ईटी के मुताबिक प्रधानमंत्री का अफगानिस्तान दौरा ज्यादा लंबा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें