फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान में विमान हादसा, 51 की मौत

Thu, 24 Jul 2014 12:06 AM IST
एजेंसी/ताइपे
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यूक्रेन में मलयेशिया के यात्री विमान एमएच17 को मार गिराए जाने के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि ताइवान में एक और विमान हादसा हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होने से 51 लोगों की मौत हो गई। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने पेनघू द्वीप में अग्निशमन विभाग के प्रमुख के हवाले से खबर दी है कि हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में रिहायशी इलाके में विमान क्रैश होने की जानकारी दी गई। नागरिक उड्डयन प्रशासन ने बताया कि ताइवान एयरलाइन, ट्रांसएशिया एयरवेज द्वारा संचालित विमान में 54 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

इमरजेंसी लैंडिंग के समय हुआ हादसा

आशंका जताई जा रही है कि मगोंग सिटी में बिगड़े मौसम के बीच इमरजेंसी लैडिंग करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उधर, चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तूफान प्रभावित ताइवान के एक द्वीप पर विमान हादसे में 40 लोगों की जान चली गई।

बुधवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ मात्मो तूफान ने ताइवान में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने से कई जगहों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया।

तूफान की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। वित्तीय बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद रहे। ट्रांसएशिया एयरवेज के बेड़े में 23 विमान हैं। घरेलू उड़ानों के अलावा यह एयरलाइन जापान, थाइलैंड और कंबोडिया के लिए भी उड़ानें संचालित करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें