इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का में एक बहुत बडा साउंड सिस्टम लगाया गया है ताकि प्रार्थना करने वाले लोग मीलों दूर भी अजान की आवाज सुन सकें। अरब न्यूज अखबार ने ये खबर दी है।
जेद्दा के अरब न्यूज अखबार का कहना है कि मक्का की मस्जिद अल हराम में और उसके आसपास करीब 4,000 लाउड-स्पीकर लगाए गए हैं, इसका मतलब ये हुआ कि रमजान और हज के दौरान श्रद्धालु "सबसे बढिया" आवाज सुन सकेंगे।
मस्जिद के संचालन निदेशक फारस अल-सादी के मुताबिक लाउड-स्पीकर की आवाज नौ किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है और इस पर हवा का असर नहीं पडता यानी "खराब मौसम में भी आवाज बिलकुल साफ सुनाई देगी।"