फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने के आरोप में 3000 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 03:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने 3000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया - फोटो : Agency
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर बढ़े हमलों के मद्देनजर पुलिस ने 3000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के तहत 37 आतंकियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आतंकी प्रतिबंधित संगठन जमीयतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश के सदस्य थे। माना जा रहा है कि हिंदुओं, ईसाइयों समेत अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर हुए ज्यादातर हमलों में इसी संगठन का हाथ है। जबकि गिरफ्तार किए गए तीन हजार संदिग्धों में ज्यादातर ठग और अपराधी हैं, जिन्हें पिछले दो दिनों के भीतर पकड़ा गया। इस बीच, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को कहा कि हर एक हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर कट्टरपंथियों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों ओर धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर कट्टरपंथियों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 60 साल के एक हिंदू को आईएस आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले एक पुजारी को आईएस आतंकियों ने मार दिया था। आईएस और अल कायदा ने बांग्लादेश में कई हत्याओं की जिम्मेदारी ली है, हालांकि सरकार देश में इन आतंकियों की मौजूदगी से इनकार करती रही है।

पीएम हसीना ने देशवासियों से भी अपील की है कि हमले के समय सड़क के किनारे खड़े देखते न रहे बल्कि विरोध करें और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश करें, पुलिस और सरकार आपके साथ खड़ी है। अक्सर देखा गया है कि आतंकी वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो जाते हैं। 

शेख हसीना, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि हत्यारे बांग्लादेश में जहां भी छिपेंगे, बच नहीं पाएंगे। बांग्लादेश एक छोटा सा देश है। यहां उन लोगों को पकड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है। 

आईएस ने ली नित्या रंजन पांडे की हत्या की जिम्मेदारी
बांग्लादेश के एक आश्रम में काम करने वाले बुजुर्ग हिंदू नित्या रंजन पांडे की शुक्रवार को हुई हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। आईएस के आतंकवादियों ने सुबह टहलने निकले पांडे की गला रेतकर हत्या कर दी थी। एक सप्ताह के भीतर हत्या की यह तीसरी घटना थी। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में पांडे की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें