लीबियाई सेना ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सिर्ते बंदरगाह को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया है। इस बात की जानकारी लीबिया की सेना की तरफ से जारी की गयी है। इराक और सीरिया के बाहर सिर्ते आईएस का बेहद महत्वपूर्ण गढ़ है।
अधिकाारियों का कहना है कि इस हफ्ते की शुरुआत में लड़ाकू विमानों ने सिर्ते में आईएस के ठिकानों पर बमबारी की जबकि इस दौरान नौसैन्य बलों ने बंदगाह पर मिसाइलें दागी। कार्रवाई जारी है।
त्रिपोली में यूएन समर्थित राष्ट्रीय एकता सरकार के पक्ष वाली सेना ने सिर्ते को फिर से हासिल करने के लिए बीते महीने अभियान शुरू किया था। उनके प्रवक्ता जनरल मुहम्मद-अल-गुसारी ने बताया कि आईएस के बड़े नेता दक्षिण की तरफ रेगिस्तान में भाग गए, लेकिन कई लड़ाके अभी भी शहर के मध्य में घिरे हैं।