अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन में आत्मघाती हमला हुआ है। अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक इस विस्फोट में करीब 41 लोग मारे गए हैं और 84 लोगों के घायल होने की खबर है।
#UPDATE Attack at Tebyan Social-Cultural activities center in Kabul claimed 41 lives and injured 84 people, says spokesman for Public Health Ministry: Afghanistan media— ANI (@ANI) December 28, 2017
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक एक आत्मघाती विस्फोट के बाद इलाके में और दो विस्फोट हुए हैं।
अभी तक किसी भी व्यक्ति या संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हाल के महीनों में इस्लामिक स्टेट पूरे देश में शिया ठिकानों पर हमले कर रहा है।
सोशल मीडिया में मौजूद तस्वीरों में विस्फोट के बाद घटनास्थल पर कई शव दिखाई दे रहे हैं।
जिस समय विस्फोट हुआ कई छात्र उस समय संगठन के कार्यालय में मीडिया समूह के सदस्यों के साथ एक चर्चा में शामिल थे।
इससे पहले अक्टूबर के महीने में शिया अल्पसंख्यकों की मस्जिद पर हमले में कम से कम 39 लोग मारे गए थे।