फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग के उत्तराधिकारी ली के लिए 12 साल कैद की मांग

Thu, 28 Dec 2017 03:08 AM IST
एजेंसी, सिओल
विज्ञापन
Samsung chief Lee Jae-Yong
विज्ञापन
 दक्षिण कोरियाई वकीलों ने बुधवार को जेल में बंद सैमसंग के अरबपति उत्तराधिकारी ली जे-यंग के लिए 12 साल कैद की मांग की। यंग पर घूसखोरी व अन्य आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


अगस्त में एक निचली अदालत ने ली को दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाई को घूस देने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई थी। इसी वजह से पार्क को अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद 12 साल की सजा की मांग करने वाले वकीलों ने इस फैसले को चुनौती दी। वहीं ली ने भी इस फैसले के खिलाफ अपील की है।

पढ़ें- उत्तर कोरिया के हमले से निपटेंगे दक्षिण कोरिया के ड्रोनबोट्स

सिओल हाईकोर्ट ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में ली के मामले पर फैसला सुनाएगा। ली की घूसखोरी का मामला दक्षिण कोरिया के बड़े राजनीतिक घोटाले का हिस्सा था जिसने मार्च में पार्क को सत्ता से बेदखल किए जाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


 दरअसल लाखों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे और महीनों रैलियां करते रहे। पार्क और उनकी सहयोगी चोई सून-सिल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर सैमसंग से घूस लेने का आरोप लगा। आरोप है कि उन्होंने कंपनी पर आसानी से नियंत्रण के लिए ली की मदद का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें