फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में बम विस्फोट, 30 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमन की राजधानी सना में पुलिस कॉलेज के बाहर एक भयंकर बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी सुरक्षा संबंधी सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट तब हुआ, जब लोग पुलिस में भर्ती के लिए कतार में खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ विस्फोट इतना भीषण था कि पूरे शहर में आवाज सुनाई दी और धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ग्रुप ने नहीं ली है।

सरकार विरोधी गतिविधि

हालांकि अरब प्रायद्वीपीय अल-क़ायदा के इस्लामिक चरमपंथियों यानी 'एक्यूएपी' ने देश में गोलीबारी और विस्फोट जैसी घटनाएं तेज कर दी हैं। 2011 से ही यमन में सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण अशांति छाई है।
विज्ञापन


विरोध के बाद साल 2012 में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सलेह को 33 साल के लंबे शासन के बाद गद्दी छोड़नी पड़ी थी। तब से यमन सरकार अमरीकी ड्रोन की मदद से अल-क़ायदा के बढ़ते प्रभाव का सामना कर रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें