फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत

Sat, 12 Aug 2017 08:58 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़ - फोटो : SBS
विज्ञापन
नेपाल के कई जिलों में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 30 लोग मारे गए और 100 अन्य विस्थापित हो गए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी नेपाल के सुन्सारी जिले में सात लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


सिंधुली जिले में चार, झापा में चार, बांके, मोरांग एवं पंच्छतर जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई तथा अन्य लोगों की मौत विभिन्न जिलों में हुई है। द हिमालयन टाइम्स ने मंत्रालय के प्रवक्ता संयुक्त सचिव दीपक काफले को बताया कि मोरांग जिले के सुंदर हरैंचा में बाढ़ से कम से कम तीन बुजुर्ग लापता हो गए।

पीएम देउबा बोले- आजादी के बाद भारत के विकास का लाभ नेपाल को मिला

उन्होंने कहा कि सुन्सारी में उफनती धाराओं से छह शव बाहर निकाले गए जबकि सैकड़ों परिवार विस्थापित हो गए। झापा, मोरांग सुन्सारी, सप्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहत, बांके, बरदिया और डांग बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, मोरांग में सैकड़ों घर पानी में डूब गए। बिराटनगर हवाई अड्डे पर बाढ़ का पानी घुसने के कारण उसे बंद कर दिया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार सरकार ने नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) को बचाव अभियान और राहत कार्य में लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें