अफगानिस्तान स्थित कुंडुज में नाटो के हवाई हमले में कम से कम 30 अफगान नागरिकों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान के उत्तरी प्रात कुंडुज में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नागरिकों की मौत हो गई।
प्रांतीय प्रवक्ता महमदू दानिश ने बताया कि अफगान सेना और गठबंधन सेना ने तालिबान लड़ाकों के खिलाफ संयुक्त अभियान को अंजाम दिया था। इस दौरान गोलीबारी में 30 अफगान नागरिक शरीद हो गये और 25 लोग घायल हुये हैं।