फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड और यूनिवर्स में हिस्सा ले चुकीं 23 साल की मॉडल की कार एक्सीडेंट में मौत

Tue, 13 Mar 2018 12:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टा फार्मोसा
विज्ञापन

23 साल की विश्व सुंदरी क्रिस्टा फोर्मोसा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। उनकी कार का बरमाड में एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उन्हें सिर में काफी चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद पुलिस और नागरिक संरक्षण विभाग के कर्मचारी उनकी मदद करने के लिए घटनास्थल पहुंचे थे। जहां एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें फर्स्ट एड दी गई थी और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


एक्सीडेंट की वजह से क्रिस्टा को काफी गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने कई ब्यूटी पीजेंट्स में हिस्सा लिया था। जिसमें मिस वर्ल्ड माल्टा और मिस यूनिवर्स माल्टा भी शामिल हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्य में भी शामिल रहती थीं। जांच के अनुसार क्रिस्टा ने अपनी गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था जिसकी वजह से गाड़ी फुटपाथ के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद उनकी गाड़ी एक पेड़ को नष्ट करके पोल से जा टकराई। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद बहुत से लोगों ने आश्चर्य के साथ ही अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कौन थीं क्रिस्टा फार्मोसा

क्रिस्टा ने पिछले साल मिस यूनिवर्स माल्टा में हिस्सा लिया था। वह पेशे से मॉडल थीं। उन्होंने ब्यूटी पीजेंट को भेजे गए वीडियो में डांस और पढ़ाई को लेकर अपने पैशन के बारे में बताया था। वह नेशनल एक्वेरियम में भी काम किया करती थी। उनकी गाड़ी का शनिवार सुबह 6 बजे बरमार्ड के गज्न रिहाना रोड पर एक्सीडेंट हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें