मिस्र में कॉप्टिक ईसाईयों को ले जा रही एक बस पर बंदूकधारियों ने हमला किया है।
मिस्र के प्रांतीय गवर्नर ने कहा है कि दक्षिणी मिस्र में हुए इस हमले में 23 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हाल के महीनों में देश में कॉप्टिक ईसाईयों पर कई हमले हुए हैं जिनकी जिम्मेदारी कथित इस्लामिक स्टेट के मिस्र शाखा ने ली है। इस साल अप्रैल में दो कॉप्टिक चर्चों पर आत्मघाती हमले हुए थे जिनमें 40 लोगों की मौत हुई थी।
इस हमले के बाद राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी और कहा था कि जिहादियों को खत्म करने के लिए वो हरसंभव कोशिश करेंगे।