फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: 225 लड़ाकों का सेना ने किया सफाया

Sat, 02 Jul 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
225 लड़ाकों का सेना ने किया सफाया - फोटो : Tolo News
विज्ञापन
अफगानिस्तान के ननगढ़हर प्रांत में सेना ने 225 डेश लड़ाकों का सफाया कर दिया है। अफगानिस्तान सरकार के मुताबिक अधिकतर लड़ाकों का सफाया सेना की तरफ से किए गए हवाई हमलों में हुआ है।
विज्ञापन


वहां की सेना के मुताबिक डेश लड़ाकों ने पहले सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने लड़ाकों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ननगढ़हर प्रांत में बढ़ती हिंसा के चलते करीब 500 परिवार उस जगह को छोड़कर जा चुके हैं। 

ननगढ़हर के गवर्नर सलीम कुन‌दुजी ने कहा कि डेश आतंकियों ने करीब 90 घरों को नुकसान पहुंचाया। इस नुकसान के बाद विस्‍थापित हुए परिवारों को जरूरी मदद उपलब्‍ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जलालाबाद शहर में हुए एक आत्मघाती हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई

225 लड़ाकों का सेना ने किया सफाया - फोटो : Tolo News
वहीं दूसरी तरफ ननगढ़हर प्रांत की जलालाबाद शहर में हुए एक आत्मघाती हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए हैं। यह आत्मघाती हमला एक वाहन में विस्फोट करके किया गया।

ननगढ़हर गवर्नर प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोगयानी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला करीब सुबह 10 बजे जलालाबाद शहर में किया गया।

बताया जा रहा है कि यह हमला लड़ाकों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले हाजी हयात पर किया गया था। पर इस हमले में वो बाल-बाल बच गए।

हाजी हयात के अंगरक्षको को छोटी मोटी चोट आई हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आत्मघाती में आसपास के इमारतों भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें