फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में स्कूल से अग़वा हुईं 200 छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक स्कूल में हमलावरों ने बड़ी संख्या में छात्राओं का अपहरण कर लिया है। अगवा छात्राओं के अभिभावकों ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बोरनो शहर में चिबोक के एक स्कूल में बीती रात कुछ बंदूक़धारी पहुंचे और कथित तौर पर छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को चार ट्रकों में बैठने का आदेश दिया।

अभिभावकों ने बीबीसी की हाउसा सेवा को बताया है कि इस घटना में कम से कम 200 लड़कियों को अग़वा किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे बोको हराम नाम के इस्लामिक चरमपंथी संगठन का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरमपंथियों ने की कार्रवाई

सोमवार को राजधानी अबुजा के बाहरी इलाक़े में एक बस स्टैंड पर हुए दो बम विस्फोटों में मारे गए 70 लोगों की मौत के लिए इसी समूह को दोषी ठहराया गया था। बोको हराम संगठन ने उत्तरी नाइजीरिया में इस्लामिक राज्य की मांग उठाते हुए सशस्त्र अभियान चला रखा है।

पुलिस ने चिबोक में छात्रावास पर हुए चरमपंथी हमले की पुष्टि कर दी है, लेकिन अपहरण के बारे में अभी कोई दावा नहीं किया गया है। राजधानी अबूजा से बीबीसी संवाददाता मोहम्मद कबीर मोहम्मद ने प्रभावित इलाके के निवासियों के हवाले से बताया है कि बीती रात पहले विस्फोट हुआ और उसके बाद बंदूक चलने की आवाज सुनाई दी।

छात्राओं पर हुए ताज़ा हमले के तुरंत बाद एक छात्रा ने, नाम ज़ाहिर ना करने की शर्त पर, बीबीसी को बताया कि जब उसने अपने साथ पढ़ने वाली दोस्त को ट्रक के पिछले हिस्से से छलांग लगाते देखा तो वो भी वहां से भाग निकली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें