फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब की 'राजमाफी' से होगी 20,000 भारतीयों की 'घरवापसी'

Wed, 03 May 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
साउदी अरब - फोटो : Bindou
विज्ञापन
अवैध रूप से सऊदी अरब जाकर फंसने वाले हजारों भारतीय कर्मचारी 90 दिनों के भीतर भारत वापिस लौट आएंगे। इसमें वो लोग भी शामिल हैं जो अपनी वीजा सीमा से ज्यादा वहां रहे हैं। सऊदी अरब की राजसरकार ने इन भारतीयों को 90 दिनों के लिए 'राजमाफी' प्रदान की है। इन कर्मचारियों में सबसे ज्यादा संख्या तमिलनाडु के लोगों को बताई जा रही है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास के लोक कल्याण परामर्शक अनिल नौटियाल ने कहा, "सरकार द्वारा दी गई 'राजमाफी' के तहत मंगलवार तक 20,231 लोगों ने भारत लौटने के लिए अर्जी दाखिल की है।" गौरतलब है कि लौट रहे लोगों में 1,500 लोग तमिलानाडु से हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के कर्मचारियों की संख्या है।

नौटियाल ने कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने रियाद में विशेष सेंटर बनाया है, जहां भारतीय अपने वतन लौटने की अर्जी दाखिल कर सकते हैं। भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे सभी भारतीयों ने वापस लौटने की अपील की थी। इससे पहले 2013 में भी इसी तरह का एक ऑफर दिया गया था, मगर वह सिर्फ रियाद और जेदाह में रहने वाले भारतीयों के लिए ही था।
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत 'घरवापसी' करने वाले लोगों में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं जिन्हें 'कबूतरबाजी' के तहत वहां ले जाया गया। ऐसे लोगों ने बताया कि उन्हें सालों के बेवकूफ बनाया जा रहा है। यहां काम करना और रहना आसान नहीं है। सऊदी अरब सरकार भारतीय नागरिकों को फ्री में वनवे एग्जिट वीजा दे रही है। लोगों को सिर्फ फ्लाइट की टिकट की कीमत चुकानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें