अफगानिस्तान के काबुल में अमेरिकी दूतावास और नाटो परिसर के पास हुए आत्मघाती हमले में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। अफगानी मीडिया के मुताबिक, काबुल के PD9 मसूद स्क्वेयर में ये धमाका किया गया। ये हमला अमेरिकी दूतावास के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि नाटो के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया।
#UPDATE: Explosion in Kabul claimed 8 lives, reports Afghanistan media.
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
ये भी पढ़ें-यूएस ने कहा- भारत के खिलाफ तालिबान का इस्तेमाल कर रहा पाक
न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, बुधवार की सुबह आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कई आम नागरिकों के वाहनों को नष्ट कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने अल जजीरा को बताया कि हमलावार एनडीएस के चेकपॉइंट को टारगेट कर रहे थे। उसने बताया कि विस्फोट स्थल के नजदीक सड़क पर खून पड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान में सेना के बेस कैंप पर तालिबानी हमला, 140 सैनिकों की मौत
Explosion reported in PD9 Massoud Square in Kabul city: Afghanistan media pic.twitter.com/J5wF1zowHH
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
Civilian casualties, as suicide bomber targeted NATO convoy near US embassy in Kabul city: Afghanistan media
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017