फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉस्को के प्रिंट गोदाम में आग लगने से 17 की मौत

Sat, 27 Aug 2016 08:47 PM IST
एजेंसी/ मॉस्को
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शनिवार की सुबह रूस के मॉस्को शहर में एक प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में लगी आग के चलते 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। मारे गए सभी कामगार किरगिस्तान के नागरिक थे।
विज्ञापन

 
यह घटना तब हुई जब काम के बाद सभी कामगार महिलाएं ड्रेंसिंग रूम में कपड़े बदल रही थीं। इसी दौरान एक लैम्प के गिर जाने से इमारत के प्रथम तल में रखे पेपर और अन्य सामग्री में आग लग गई और देखते-देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। 

इस घटना में 4 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

रूस की आपदा मंत्रालय की वेबसाइट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से 12 लोगों की जान बचाई गई है। गोदाम में काम करने वाले अधिकतर कामगार पूर्वी सोवियत संघ के देश किरगिस्तान से थे। किरगिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस घटना में मारे गए 14 लोग किरगिस्तान के ही नागरिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें