फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में ट्रक पलटने से 16 लोगों की मौत, ईद मनाने जा रहे थे घर

Sat, 24 Jun 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में शनिवार को एक ट्रक पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था। रोड किनारे एक गड्ढा में आने के कारण ट्रक ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद ट्रक पलट गया। हादसा बांग्लादेश के रंगपुर शहर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार होने के बाद ट्रक में सवार 11 लोगों की तत्काल मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने रास्ते में और अन्य दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए हैं। घायल लोगों को रंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में चार महिलाएं और एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मारे गए लोग दिहाड़ी पर काम करते थे। ये लोग ईद के मौके पर घर लौट रहे थे। इस रूट पर साधनों की कमी और कम किराया होने के कारण लोगों को सामान लदे ट्रक में सफर करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें