फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजा: यूएन के स्कूल में गोलाबारी, 16 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसाग्रस्त गजा में जबालिया के एक स्कूल में चल रहे संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर में गोलाबारी में 16 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने गोलाबारी की पुष्टि की है।

राहत कार्यों में लगी संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी का कहना है कि वह अभी दो लाख लोगों को शरण दे रही है। एजेंसी का कहना है कि हिंसा के ताजा दौर में उसके कर्मचारी भी मारे गए हैं।
विज्ञापन

संघर्षविराम नहीं

उधर, फलस्तीनी संगठन हमास के एक कमांडर ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि फलस्तीनी चरमपंथी इसराइल के साथ गजा में हिंसा खत्म करने के लिए तैयार हैं।

हमास के हथियारबंद दस्ते के कमांडर मोहम्मद देइफ ने एक रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश में कहा कि उनके सैनिक 'मौत के लिए तैयार' हैं।

गजा के अधिकारियों का कहना है कि ताजा इसराइली हमलों में 100 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और पिछले तीन हफ्ते से चल रहे संघर्ष में मरने वालों की तादाद 1,200 से अधिक हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार मारे गए लोगों में अधिकतर आम नागरिक थे। उधर, इसराइल का कहना है कि 8 जुलाई से हमास के साथ चल रहे संघर्ष में उसके 53 सैनिक मारे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें