हिंसाग्रस्त गजा में जबालिया के एक स्कूल में चल रहे संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर में गोलाबारी में 16 लोग मारे गए हैं।
मेडिकल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने गोलाबारी की पुष्टि की है।
राहत कार्यों में लगी संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी का कहना है कि वह अभी दो लाख लोगों को शरण दे रही है। एजेंसी का कहना है कि हिंसा के ताजा दौर में उसके कर्मचारी भी मारे गए हैं।