फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाग निकले पंद्रह हजार मगरमच्छ'

Fri, 25 Jan 2013 08:38 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में लोगों का हाल सिर्फ़ बाढ़ से ही बुरा नहीं है बल्कि अब उन्हें ये भी बात परेशान कर रही है कि एक फ़ार्म से 15 हजार मगरमच्छ निकल भागे हैं।
विज्ञापन


एक स्थानीय अख़बार के मुताबिक बाढ़ के ख़तरे को देखते हुए रकवेना फार्म के दरवाजे खोल दिए गए थे जिसके बाद बड़ी संख्या में ये मगरमच्छ भाग निकले।

ख़बर के मुताबिक, भागे हुए कई मगरमच्छों को वापस पकड़ने की कोशिश जारी है, कुछ को पकड़ भी लिया गया है लेकिन अनुमान है कि आधे से अधिक को अभी पकड़ना बाकी है जो नदियों और दलदल के बीच जा चुके हैं।

रकवेना मगरमच्छ फार्म पोंतड्रिफ शहर से 15 किलोमीटर दूर है। पोंटड्रिफ़ दक्षिण अफ्रीका के पर्यटनस्थल में एक है और बोत्सवाना के साथ इसकी सीमा लगती है।

बाढ़ से बेहाल
फार्म मालिक जेन लैंगमैन ने बताया कि भागे हुए मगरमच्छ लिमपोपो नदी में चले गए हैं जो दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।

उनका कहना था कि लिमपोपो नदी में बहुत कम मगरमच्छ नज़र आते थे लेकिन जब से उनके फार्म से मगरमच्छ भागे हैं वहां अधिक मगरमच्छ नज़र आने लगे हैं और अब वे लोग लिमपोपो नदी से मगरमच्छ वापस लाने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं ये मगरमच्छ दूर दराज के इलाके तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


फार्म के मालिक ने बताया, “मुझे सुनने में आया कि कुछ मगरमच्छ यहाँ से 120 किलोमीटर दूर मुसीना के एक स्कूल के रग्बी मैदान में देखे गए हैं।”

लैंगमैन का कहना था कि वो अपने मित्र को बाढ़ से बचाने गए थे तभी उन्होंने वहां मगरमच्छ को तैरते हुए देखा।
"जब हम उनके पास पहुंचे, मगरमच्छ हमारे ईर्द गिर्द तैरने लगे, भगवान का शुक्रगुज़ार हूं कि वे लोग ज़िंदा थे।"

दक्षिण अफ्रीका में भयानक बाढ़ से कई इलाके पूरी तरह से कट गए हैं। हवाई जहाज से इन इलाकों में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। बाढ़ की वजह से दक्षिण अफ्रीका के लिमपोपो प्रांत में 10 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें