फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी को ट्रेन से जबरन उतारने की 125वीं बरसी में शामिल होंगी सुषमा

Fri, 18 May 2018 09:10 AM IST
एजेंसी, जोहांसबर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी को ट्रेन से जबरन उतारने की घटना की 125वीं बरसी के मौके पर आयोजित समारोह में अगले महीने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी हिस्सा लेंगी। इस घटना से प्रेरित होकर महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका और भारत में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन


सात जून, 1893 को पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन पर युवा वकील मोहनदास करम चंद्र गांधी ट्रेन से सफर कर रहे थे। प्रथम श्रेणी का यह डिब्बा श्वेत लोगों के लिए आरक्षित था। पर गांधी जी को इस डिब्बे से जबरन उतारकर बाहर फेंक दिया गया। 

इस इसी घटना की याद में 125वीं बरसी आयोजित की जा रही है। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय राजदूत रूचिता कंबोज के मुताबिक दो दिवसीय समारोह में 500 मेहमान भाग लेंगे। सुषमा ट्रेन से पेंट्रिच स्टेशन से पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन तक की प्रतीकात्मक यात्रा भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें