फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ISIS के 11 आतंकी

Thu, 05 Oct 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान के नंगरहार इलाके में हवाई हमला कर आईएसआईएस के 11 आतंकियों को मार गिराया है। अफगानी मीडिया के मुताबिक यह हवाई हमला मंगलवार को अचीन जिले में किया गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद किसी भी संगठन का कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सेना को जानकारी मिली थी कि आईएसआईएस के आतंकी जिले के कुछ इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके बाद उनपर हमला किया गया। इस हमले में भारी मात्रा में आतंकियों के हथियार भी नष्ट किए गए हैं। पिछले हफ्ते भी आईएसआईएस के 5 आतंकियों को अमेरिकी सेना ने मार गिराया था। 

पढ़ें: पाकिस्तान में प्रशिक्षित अल-कायदा का अमेरिकी सदस्य दोषी करार

बता दें कि आईएसआईएस और तालिबानी आतंकियों को नंगरहार से खदेड़ने के लिए एंटी-आईएसआईएस और एंटी-तालिबान ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना अफगान सैनिकों की मदद कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें