केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर दो रुपये कटौती करने के बाद राज्यों से इन पर वैट घटाने को कहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यों से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा कर उपभोक्ताओं को राहत दें।
बांग्लादेश पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। अब राज्यों को चाहिए कि वे इस पर वैट घटा कर लोगों को राहत दें।
पढ़ें- भारत-बांग्लादेश आज करेंगे 4.5 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
जेटली ने कहा कि विपक्ष शासित राज्य पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की मांग करने में सबसे आगे रहे हैं। खास कर केरल और दिल्ली जैसे राज्य इस मांग को जोर-शोर से उठाते रहे हैं। अब इन राज्यों को चाहिए कि वे वैट घटा कर पेट्रोल-डीजल सस्ता करें।
केंद्र ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल में प्रति लीटर दो रुपये की एक्साइज कटौती से सरकार को 26,000 करोड़ रुपये का राजस्व का घाटा हुआ है। गौरतलब है कि सरकार ने हाल में पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती कर दी थी।