फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने बताया- डेक्सामेथासॉन दवा किस तरह के मरीज पर ज्यादा करेगी असर

Fri, 24 Jul 2020 05:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डेक्सामेथासॉन - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल डेक्सामेथासॉन दवा किस मरीज पर ज्यादा असर करेगी, इसका पता रक्त की जांच से चलेगा। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे न्यूयॉर्क के शोधकर्ताओं  ने दावा किया है कि रक्त में सी-रिएक्टिव प्रोटीन की ज्यादा मात्रा वाले मरीजों में ये दवा बेहतर असर करेगी।

विज्ञापन


अलबर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों का कहना है कि सी-रिएक्टिव प्रोटीन की मात्रा अधिक होने का मतलब इम्यून सिस्टम से हुई सूजन है। सी-रिएक्टिव प्रोटीन की ज्यादा मात्रा वाले मरीजों के इलाज में डेक्सामेथासॉन से जान का खतरा कम रहता है। स्वस्थ प्रोटीन वाले मरीजों को दवा से नुकसान हो सकता है। 

 35 फीसदी मरीजों की बचा सकते हैं जिंदगी
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दवा से वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी से जंग लड़ रहे 35 फीसदी मरीजों को बचाया जा सकता है। ऑक्सीजन के अभाव में जान गंवाने वाले मरीजों की भी संख्या कम की जा सकती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोरोना की चपेट में आकर गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों के शरीर के भीतर सूजन हो जाती है। सूजन के कारण फेफड़े और दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें