फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार यूरोपीय देशों में 4 जी नेटवर्क में केवल चीनी उपकरण: शोधकर्ता

Wed, 01 Jul 2020 05:29 AM IST
अवधेश कुमार  वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तालिन 
विज्ञापन
4G Network
विज्ञापन
बेल्जियम सहित चार यूरोपीय देशों ने अपने 4 जी मोबाइल नेटवर्क में केवल चीनी उपकरणों का उपयोग किया गया है। डेनिश टेलीकॉम रिसर्च फर्म स्ट्रांड कंसल्ट ने मंगलवार को बताया कि कई बड़े देशों में 50 प्रतिशत से अधिक उपकरण चीन से आते हैं। वाशिंगटन चाहता है कि पूरी दुनिया 5जी नेटवर्क के लिए चीन की प्रमुख दूरसंचार आपूर्तिकर्ता कंपनी हुआवेई पर प्रतिबंध लगाए। वाशिंगटन के अनुसार कंपनी के उपकरणों का इस्तेमाल बीजिंग द्वारा जासूसी के लिए किया जा सकता है, हालांकि, इन आरोपों को कंपनी ने दृढ़ता से खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


स्ट्रांड ने बताया कि बेल्जियम, माल्टा, साइप्रस और लिथुआनिया अपने 4 जी मोबाइल रेडियो नेटवर्क में केवल चीनी उपकरणों का उपयोग करते हैं। चीनी उपकरणों का बाजार का हिस्सा जर्मनी में 57 प्रतिशत, स्पेन और इटली में 50 प्रतिशत, ब्रिटेन में 40 प्रतिशत और फ्र ांस में 25 प्रतिशत है। जबकि टेलीकॉम ऑपरेटर अक्सर अपने विक्रेताओं का उल्लेख करते हैं, बाजार में हिस्सेदारी का डाटा सार्वजनिक उपलब्ध नहीं है। स्ट्रांड ने आंकड़ों की यह गणना सूत्रों और यूरोप भर में 100 से अधिक ऑपरेटरों के साथ बातचीत के आधार पर की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें