फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च में बताया कि काम के दौरान झपकी लेना फायदेमंद : नासा

Sat, 13 Apr 2019 01:20 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NASA (logo)
विज्ञापन

अमेरिकी संस्था नासा ने एक रिसर्च में बताया है कि यदि किसी व्यक्ति को दिन के समय में भी बार-बार नींद आ रही है, तो उसे एक झपकी (पावर नैप) ले लेनी चाहिए। जिससे वह फिर से एकदम तरोताजा महसूस कर सकेगा। पूरे दिन में जब हर व्यक्ति खुद को बेहद थका हुआ महसूस करता है, तो ऐसे में वह एक बार फिर फ्रे श फील करने के लिए या तो वो झपकी लेता है या फिर चाय या कॉफी का सहारा। 

विज्ञापन


नासा के शोध के अनुसार, ऐसे में 10 से 20 मिनट की झपकी लेना अधिक बेहतर है। लगातार सात से आठ घंटे काम करने के बाद कुछ देर के लिए ली गई एक पावर नैप आपको दोबारा घंटों के लिए रीचार्ज कर देती है और आप बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। 

इस रिसर्च के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के मूड, सतर्कता और प्रदर्शन में काफी अच्छा सुधार होता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो ब्रेन की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आप थके-थके और सुस्त रहने लगते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें