फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिकन सीनेटर ने कमला हैरिस के नाम का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Sat, 17 Oct 2020 11:38 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परड्यू - फोटो : social media
विज्ञापन

रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परड्यू जॉर्जिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए आयोजित एक रैली में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का मजाक उड़ाते दिखाई दिए। डेविड ने रैली के दौरान कई बार उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस गलत तरीके से नाम लिया। 

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर डेविड परड्यू की वीडियो काफी वायरल हैं, जिसमें वो कमला हैरिस का नाम गलत तरीके से लेते दिखाई दे रहे हैं और एक बार नहीं, कई बार वो ऐसा कर रहे हैं। परड्यू ने हैरिस के लिए कहा ‘‘काह-मह-ला? कमला- मला-मला? पता नहीं क्या है’’। उनके यह कहते ही दर्शक हंसने लगे।

 



कमला हैरिस, कैलीफॉर्निया से अमेरिकी सीनेटर हैं और भारतीय और जमाइका अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं। राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से खड़े हुए उम्मीदवार जो बिडेन ने उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को चुना। कमला पहली अश्वेत महिला और पहली एशियाई-अमेरिकी उम्मीदवार हैं, जिन्हें यह पद मिला है।
विज्ञापन


इस वीडियो पर परड्यू के खिलाफ लड़ रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के जोन ओसॉफ ने कहा कि परड्यू कभी किसी गोरे या पुरुष सीनेटर का मजाक नहीं उड़ाया होगा। इस पर परड्यू के प्रवक्ता जॉन बुर्क का कहना है कि परड्यू किसी को निराश नहीं करना चाहते थे, वो सच में कमला का नाम नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें