फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में वायुसेना के जवान को 15 साल की सजा, इन खुलासों से मुश्किल में पड़ा था अमेरिका

Wed, 13 Nov 2024 07:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जैक टेक्सेरा ने मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड के साथ आईटी विशेषज्ञ के रूप में सेवा करते हुए एक दशक में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को लीक करने की खतरनाक साजिश रची थी। 
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने का मामले लगातार चर्चाओं में हैं। अब दस्तावेजों को लीक करने की बात स्वीकार करने वाले अमेरिकी वायुसेना के एक जवान को 15 साल की जेल की सजा मिली है। 

विज्ञापन


खतरनाक साजिश रची थी
जैक टेक्सेरा ने मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड के साथ आईटी विशेषज्ञ के रूप में सेवा करते हुए एक दशक में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को लीक करने की खतरनाक साजिश रची। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर पेंटागन के संवेदनशील दस्तावेजों को साझा किया था। इसके बाद ये दस्तावेज इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। 

मैं काफी दुखी हूं: टेक्सेरा
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायु सेना के जवान टेक्सेरा ने सजा सुनाए जाने से पहले अदालत से कहा, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने जो भी नुकसान पहुंचाया और जो मैंने किया उसके लिए मुझे बहुत खेद है। मुझे नहीं लगता मैं सच में यह बता पाऊंगा कि मैं कितना दुखी हूं।' 
विज्ञापन


पिछले साल किया था गिरफ्तार
बता दें, अदालत में जैक टेक्सेरा के परिवारजन भी मौजूद थे। जवान को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस साल मार्च में राष्ट्रीय रक्षा जानकारी को जानबूझकर इकट्ठा करने और प्रसारित करने के छह संघीय मामलों में दोषी ठहराया गया था।

जिस समय टेक्सेरा ने अपराध किया था उस समय वह ड्यूटी पर तैनात था। ऐसे में अपराध संघीय कानून और सैन्य न्याय की समान संहिता दोनों के अधीन था। अब उसे सैन्य मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

क्या है मामला?
टेक्सेरा द्वारा लीक किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमता हमलावर रूसी सेना के खिलाफ है और इससे यह भी पता चलता है कि वाशिंगटन ने अन्य संवेदनशील जानकारियों के अलावा अपने सहयोगी इस्राइल और दक्षिण कोरिया पर भी जासूसी की थी। यह 2013 में एडवर्ड स्नोडेन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के दस्तावेजों को लीक करने के बाद से सबसे बड़ा उल्लंघन था और इसने टेक्सेरा और अन्य जूनियर कर्मचारियों द्वारा उच्च-स्तरीय रहस्यों तक पहुंच के बारे में गंभीर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें